चाची-दादी को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाला भतीजा गिरफ्तार

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज,जौनपुर। पारिवारिक विवाद में चाची और दादी को गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के अनुसार ग्राम भटौली दुबान निवासी श्रीमती आरती देवी पत्नी स्व0 आनंद दूबे ने 5 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि 2 जुलाई को उनके जेठ के बेटे अनुज दूबे, शिवम दूबे और जेठानी माधुरी दूबे ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने आरती देवी और उनकी सास संतोषा देवी पत्नी स्व0 लालमणि दूबे को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को देखकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए थे।
मंगलवार को उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, का0 विकेश चौहान व का0 रामकुमार यादव की टीम ने मुख्य आरोपी अनुज कुमार दुबे पुत्र अशोक कुमार दुबे, 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। अन्य दो आरोपियों शिवम दूबे और माधुरी दूबे की तलाश जारी है।

