शांति भंग की आशंका पर सुजानगंज पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने मंगलवार को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम नाहरमऊ टिकरा से 3 युवकों को हिरासत में लेकर न्यायालय में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के रंजीत पुत्र आत्माराम 19 वर्ष, सतीश पुत्र रमाशंकर 22 वर्ष और सुरज पुत्र रमाशंकर 24 वर्ष निवासी नाहरमऊ आपसी विवाद के चलते शांति भंग कर सकते हैं। सूचना पर उ0नि0 रामभवन यादव, हे0का0 जितेश कुमार और का0 अनिल कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया और सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं में चालान कर संबंधित न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

