‘सुर संगनी – रहे न रहे हम’ : जबलपुर में सजेगी सुरों की यादगार महफ़िल


भारतीय सहारा संवाददाता
जबलपुर। संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संगीतमय संध्या का आयोजन 4 जुलाई 2026, शनिवार को शाम 6:30 बजे शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में किया जा रहा है। ‘सुर संगनी – रहे न रहे हम : एक शाम सुरसंगनी के नाम’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के अनेक प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय गायक-गायिकाएँ अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ पुराने और सदाबहार गीतों के साथ नई प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया जा सके। आयोजकों का मानना है कि संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन का भी आधार है।
कार्यक्रम की उद्घोषिका श्रीमती शबनम मसीह होंगी, जबकि संगीत संयोजन आनंद यादव एवं सार्थक यादव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व शीतल दुबे निभा रहे हैं।
इस संगीतमय शाम में शर्मिला मुखर्जी, डॉ. जामिनी श्रीवास्तव, नीतू शर्मा, शुभ मुखर्जी, राकेश चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव, मीनल चौबे, कविता श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, नागरा दुबे, विनीत यादव, डॉ. ललित श्रीवास्तव, पंकज दुबे, संदीप सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सुशांत पिल्ले एवं याशिर श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
आयोजकों ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं परिवारों से इस संगीतमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम के अतिथि परशुराम पटेल सीनियर म्यूजिशियन एवं अमित दुबे प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक रखेंगे।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: शाम 6:30 बजे से
स्थान: शहीद स्मारक प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर
प्रवेश: निःशुल्क (Free Entry)
दीपक सेठी
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
9826162271
