दूसरी बार समाज ने विश्वास जताया नंदकिशोर सोनी पर चुने गए अध्यक्ष

भारतीय सहारा संवाददाता
झाबुआ। स्वर्णकार समाज झाबुआ के अध्यक्ष पद से चैतन्य जी सोनी द्वारा व्यक्तिगत कारणों से अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के कारण नवीन अध्यक्ष पद हेतु दिनांक 2.7.26 को समाज की बैठक स्थानीय खेड़ापति हनुमान मंदिर पर रखी गई।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष चैतन्य के कार्यकाल की पूरी पूरी सराहना की गई साथ अपने कार्यकाल के 5 माह में अधिक मास में समाज के मंदिर पर विशेष धार्मिक कार्य कराए गए वो वर्षों तक यादगार रहेगे । तत्पश्चात समाज द्वारा श्री चैतन्य जी का सम्मान किया गया।
इसके पश्चात समाज की बैठक का कोरम पूर्ण होने पर नवीन अध्यक्ष हेतु नाम सुझाये गए । बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा नंदकिशोर सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया जो ध्वनिमत से समाज द्वारा पारित कर नंदकिशोर सोनी को 3 वर्ष के लिए दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया।
उक्त बैठक में समाज के सभी सदस्य उपस्थित रहे। ओम सोनी,मुकेश , विनोदजी, अशोक, बद्रीलालजी, लक्ष्मीकांत नटवर, कमलेश, मनोज ,सत्तूजी, अजय,राजू ,पंकज ,कमलेश ,रामेश्वर , कमलेश मुण्डक,प्रकाश ,गिरधारी , सुरेश , किशोर , दिनेश, लाला भाई, राजा,रवि ,हर्ष एवं समाज के सचिव प्रवीण की उपस्थिति में नंदकिशोर को बधाई दी गई।
समाज द्वारा बैठक में कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सोनी को मनोनीत किया गया।
श्रीमती कृष्णा मदनलाल द्वारा नंदकिशोर को तिलक निकालकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।




