पशु पालक जन चेतना गोष्ठी में पशुओं को स्वस्थ रखने संबंधित दी गई जानकारी व वितरित की गई दवाइयां

डा ०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हसनपुर में आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को डा ०दिनेश कुमार मौर्य के निवास पर इंटास फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की तरफ से दवा प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पशुओं के स्वास्थ्य संबंधित पशुपालक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा ०दिनेश कुमार मौर्य वरिष्ठ पत्रकार और विशिष्ट अतिथि डा ०हरि प्रसाद भारद्वाज , कार्यक्रम के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ग्राम प्रधान रहे। कार्यक्रम में दवा प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा ने आए हुए पशुपालकों को पशुओं को किस प्रकार स्वस्थ्य रखा जाय दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाय , पशुओं को समय, समय पर कृमिनाशक दवाइयां देने , बांझ पन संबंधित व पशुओं में अन्य प्रकार के पाए जाने वाले रोगों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दिए ।कार्यक्रम में इंद्रजीत यादव , पंकज मौर्य , राजेंद्र कुमार मौर्य,शोभनाथ यादव ,दिनेश तिवारी ,धीरेन्द्र पांडेय,विजय कुमार मौर्य , संजू पांडेय , राम चंद्र मौर्य उर्फ वैद्य , मानिक चन्द्र मौर्य,ज्ञान चन्द्र यादव, एवं गांव के अन्य पशुपालक जागरूकता गोष्ठी में मौजूद रहे है।
