भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हड़ताल से लौटे सफाईकर्मी,सफाई कर्मियों की पांच मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक होगा निर्णय

0 23

भाजपा मंडल अध्यक्ष की मध्यस्थता से प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बन गई

————————————————–

जिला ब्यूरो चीफ सुनीता सोमकुंवर की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा। जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव अपनी पांच मांगों के समर्थन में बीती सुबह को हड़ताल पर पहुंचे सफाईकर्मी आज 24 घंटे के बाद वापस काम पर लौट गए हैं। मुक्ति मिल ही गई। बीते लगातार 24 घंटे से सफाईकर्मियों की इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जहां एक और शहर की जनता त्रस्त हो चुकी थी, दूसरी और नपा प्रशासन एवं जनप्रतिनिधिगण इस हड़ताल को लेकर परेशान हो चुके थे। तब ऐसे समय में भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने इन नाजुक परिस्थितियों में कमान संभाली। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों की यूनियन के बीच में मध्यस्थता की। इसका परिणाम यह हुआ कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे यह सफाई कर्मियों ने अपनी इस हड़ताल को आज तोड़ दिया और काम पर लौट आए। इस हड़ताल के प्रमुख पांच बिंदुओं में से तीन बिंदुओं पर नगर पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारी यूनियन के बीच सहमति बन गई है। इसके अतिरिक्त अन्य दो बिंदुओं पर राज्य शासन के जबलपुर कार्यालय की अहम भूमिका होगी, हालांकि इस हेतु भी नगर पालिका प्रशासन के द्वारा सहानुभूति पूर्वक कार्रवाई किए जाने के लिए हामी भर दी गई है। सफाई कर्मियों के द्वारा आहूत इस हड़ताल के तीन बिंदुओं पर यथाशीघ्र नगर पालिका की अध्यक्षीय परिषद के द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शासन व प्रशासन स्तर की अन्य दो मांगों को जबलपुर एवं भोपाल भेजा जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की इस पहल के बाद सफाई कर्मचारियों के बीच हर्ष व्याप्त हो गया और वह अपनी दैनिक शासकीय दिनचर्या पर लौटकर नगर की सौंदरीकरण के लिए एक बार फिर तैयार दिखे। इन्होंने आज प्रातः कालीन बेला में ही शहर की गली, मोहल्ले, चौक में गंदगी के ढेर को हटाकर जनता को राहत की सांस लेने दी है। नपा प्रशासन और सफाई कर्मियों के बीच इस वार्ता के दौरान अध्यक्ष रमेश सालोडे भी मौजूद थे।

सीएमओ और अध्यक्ष से सफाईकर्मियों की दिखी नाराजगी

सफाई कर्मियों और नगर पालिका प्रशासन के बीच सुलह वार्ता के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि इस मामले में नगर पालिका परिषद और उसके मुख्य अधिकारी के द्वारा अपने इन कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया था जिसको लेकर सफाई कर्मियों में गुस्सा भी था विशेष कर सफाई कर्मियों ने इस वार्ता के दौरान नपा अध्यक्ष और सीएमओ के रुखे एवं तुगलकी व्यवहार की शिकायत मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी को स्पष्ट रूप से की है। हालांकि इस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी पक्षों को एक साथ लेकर तूल पकड़ रहे इस मामले को जल्द ही समाप्त कर दिया जाना उनकी बड़ी उपलब्धि में से एक है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More