लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल अब हम लोगों के बीच नहीं रहे

आदेश मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। उत्तर भारतीय समाज रत्न से सम्मानित गरीबों के मसीहा, लोकप्रिय समाजसेवी, समाज के पुरोधा मुंबई से लेकर उत्तर प्रदेश तक एक अलग पहचान बनाने वाले एवं श्री रामलीला उत्सव समिति के प्रमुख मार्गदर्शक और लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल जी अब हम लोगों के बीच नहीं रहे। उनके अंतिम दर्शन हेतु उनके निवास स्थान रेखा अपार्टमेंट घाटकोपर वेस्ट मुंबई में आज दिनांक 3 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे रखा गया। उसके बाद सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को दाह संस्कार अंतिम यात्रा के लिए पार्क साईट के वर्षानगर के श्मशान भूमि में ले जाया जायेगा। चंद्रशेखर आर शुक्ल के देहांत की खबर सुनते ही श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लग गया।
