जेएनसीयू बलिया का भौगौलीक पर्यटन यात्रा सम्पन्न…


राजेश पाठक की रिपोर्ट
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से भौगोलिक पर्यटन यात्रा जो विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न भौगोलिक स्थलों का अध्यन करते हुए चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण्य होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त हुई । इस यात्रा में भुगोल विभाग के एम ए .द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं का दल भाग लिया । यह भूगोल विभाग द्वारा एक भौगोलिक पर्यटन यात्रा है । इस यात्रा के दौरान वि वि के भूगोल विभाग के छात्रो द्वारा देवदारी , राजदारी (यह जलप्रपात कर्मनाशा नदी पर स्थित सोपाती जलप्रपात का उदाहरण है)व मार्कण्डेय धाम एवं स्वर्णवेद मंदिर तथा कैथी गौमती गंगा के संगम का भौगोलिक अध्ययन व अवलोकन किया गया जो उनके अध्ययन छेत्र में काफी मददगार होगा ।
इस भौगोलिक यात्रा के दौरान भूगोल विभाग के अतिथि प्रवक्ता पूजा सिंह ( सयोंजक ) , तथा डा. प्रेमभूषण यादव ( सहयोजक ) के रूप में छात्रों के साथ रहे । यह यात्रा छात्रों के अध्यन एवं मार्गदर्शन में काफी अनुकुल रहेगी ।

