थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा दहेज हत्या के प्रकरण में 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
भारतीय सहारा संवाददाता
देवरिया। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया द्वारा अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने के क्रम में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर महोदय के निर्देशन में वादी विनोद चौरसिया की तहरीर के आधार पर दिनांक 23.11.2024 को थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0- 356/24 धारा- 85,80 बी0एन0एस0 एवं ¾ डीपी एक्ट बनाम 1. सुरज पुत्र रामईश्वर 2. विमला देवी पत्नी रामईश्वर 3. रामईश्वर पुत्र रामराज चौरसिया 4. सुमन देवी पत्नी विजय चौरसिया के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक कुमार शुक्ल द्वारा की जा रही है । थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.03.2025 को मुखबिर की सूचना पर असना मोड़ के पास से अभियुक्तगण 1. सुरज पुत्र रामईश्वर 2. विमला देवी पत्नी रामईश्वर 3. रामईश्वर पुत्र रामराज चौरसिया निवासीगण ग्राम सिसई थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।
