भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विशेष वर्मा के पर्चा दाखिल में अधिवक्ताओं का सैलाब उमड़ा

0 56

संदीप गुप्ता संवाददाता की रिपोर्ट

नई दिल्ली। मेंबर एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए अधिवक्ता विशेष वर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 कड़कड़डूमा कोर्ट में पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान उनके समर्थक उन्हें ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से लेकर गए। कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया।
पर्चा दाखिल करने से पहले भारी संख्या में अधिवक्ता उनके चेंबर में पहुंचे। यहां से ढोल नगाड़ों के साथ समर्थक पर्चा दाखिल करने के लिए उन्हें लेकर गए। समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थक ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए नजर आए। विशेष वर्मा ने बताया कि साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है। अधिवक्ताओं में उनके चुनाव को लेकर बड़ा जोश है। समर्थकों और अधिवक्ताओं का रुझान देखते हुए वह चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीत दर्ज करने के बाद वह अधिवक्ता हित में जो भी काम उनके पास आएंगे वह उन्हें इमानदारी से करेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अमित तोमर, विवेक पांडेय, प्रशांत शर्मा, संजय गोस्वामी, रवीश, अंकुर शर्मा, अमन नुरेला, रोहित तोमर, अर्पित, हितिक बंसल, मुकुल, पारस खुराना, आदित्य, आरती, डोली, उर्वशी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे‌।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More