भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

करावल नगर में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने की शिरकत

0 38

कपिल मिश्रा ने विधानसभा की जनता से कमल पर वोट करने की अपील की

—————————————————–

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

करावल नगर/ दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मध्य नजर सभी पार्टियों अपने-अपने फायर ब्रांड नेताओं को अपनी चुनावी सभा में बुलाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसी क्रम में करावल नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में असम के मुख्यमंत्री हिंदू हृदय सम्राट हेमंत विश्व शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भाजपा के पक्ष में लोगों को वोट करने की अपील की। अपने संबोधन में हेमंत विश्व शर्मा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि इस बार जब केजरीवाल को लगा कि सिर्फ मुस्लिम वोटो से काम नहीं चलेगा तो उन्होंने मंदिर के पुजारी को बुलाया और उनको नच दिया कि आप लोगों को भी हर महीने वेतन भत्ता मिलेगा आगे मुख्यमंत्री विश्व शर्मा ने कहा कि क्या हिंदू देश का सेकंड सिटीजन है जो पहले मुल्लों को को देगा और जो बचा हुआ होगा वह पुजारी को दिया जाएगा। इस केजरीवाल की सोच क्रिमिनल माइंड की है जब से केजरीवाल जेल से आया है तब से इसके दिमाग में और क्रिमिनल माइंड हो गया है। आगे हेमंत विश्व शर्मा ने कहा कि केजरीवाल कहता है कि भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना की पानी में बिस मिला दिया है आप लोग यह बताइए वही पानी तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी भी पीते हैं कभी कोई ऐसा कर सकता है यह सब क्रिमिनल माइंड वाले आदमी की सोच हो सकती है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शराब बेचने का कार्य किया जिसमें सरकार के एक दर्जन मंत्री जेल की हवा खा चुके हैं और जो क्रिमिनल माइंड केजरीवाल है वह जमानत पर चुनाव प्रचार कर रहा है दिल्ली में दंगे करवाए और न जाने कितने मासूम लोगों की बलि ली है। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने कहा कि इस बार करावल नगर में भाजपा का कमल सबसे बड़ा खेलेगा पूरे दिल्ली में इस बार भाजपा के कमल खिलेगा और बीजेपी की सरकार बनेगी उसे समय सबसे बड़ा कमाल करावल नगर विधानसभा का होगा जो दूर से दिखाई देगा. करावल नगर विधानसभा की जनता केजरीवाल के झूठे वादों को अच्छी तरह से पहचान गई है इस बार जनता दिल्ली से झाड़ू को ही साफ कर देगी, कपिल मिश्रा ने कहा कि आप सभी एकजुट होकर आने वाली 5 तारीख को कमल का बटन दबाकर मुझे विजई बनाएं मैं करावल नगर की तस्वीर ही बदल दूंगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More