धूम धाम से मनाया गया उतरैणी मकरैणी का संगीतमयी पर्व

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
वजीराबाद, दिल्ली। उत्तराखंड का पावन उतरैणी मकरैणी का संगीतमयी पर्व आज वजीराबाद के सूरघाट पर हर्षोल्लास से मनाया गया। समाजसेवी लक्ष्मण सिंह डबोला और उनके अभिन्न सहयोगियों के प्रयासों आयोजित विशाल मोहक समारोह में सांसद मनोज तिवारी, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, तथा भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा अनेकों गणमान्य अतिथियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। जहाँ वक्ताओं ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सम्भाले जाने की बात कही तो वहीं प्रतिभाशाली महिलाओं, बच्चों ने अनेकों समूह नृत्य प्रस्तुत किये, जिन्हे देख कर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गये।


