कपिल मिश्रा को मिला करावल नगर से टिकट, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने चिरप्रतिक्षित दूसरी सूची में करावल नगर के विधायक मोहन सिंह बिष्ट की बजाय इस बार संगठन ने कपिल मिश्रा को करावल नगर सीट से टिकट दिया है। कपिल मिश्रा को करावलनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का टिकट मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। बताया जाता है कि क्षेत्रीय विरोध के चलते भाजपा संगठन ने इस बार कपिल मिश्रा को करावल नगर के चुनाव मैदान में उतारा है। करावल नगर से पांच बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काट कर उनकी जगह कपिल मिश्रा को टिकट मिला है। पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को मोती नगर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 26 सीटों पर अपने पिछले उम्मीदवार बदले हैं। सिर्फ 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनको 2020 चुनाव हारने के बाद भी टिकट मिला है। इसमें त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता और द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत हैं।दूसरी लिस्ट में 9 पार्षदों को मैदान में उतारा है। इसमें पिछले महीने भाजपा में शामिल हुईं आप पार्षद प्रियंका गौतम भी हैं। वे अभी कौंडली वार्ड से पार्षद हैं। पूर्व मेयर श्याम शर्मा को हरीनगर से उतारा गया है। पिछली बार इस सीट से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने चुनाव लड़ा था। 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है, इनमें 2 एस सी हैं। सूची में 3 एससी नेताओं के नाम हैं। वहीं, तुगलकाबाद सीट पर दो बार भाजपा से हारे विक्रम बिधूड़ी की जगह मनोनीत पार्षद रोहतास बिधूड़ी को टिकट मिला है। विक्रम, कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के भाई हैं।
