भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

करावलनगर विधानसभा क्षेत्र से डक्टर पी .के .मिश्रा जलाएंगे विकास का दीप

0 21

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

करावलनगर, दिल्ली। करावल नगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.पी .के. मिश्रा के समर्थन में एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भारी संख्या में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पी के मिश्रा ने अपने समर्थकों काअभिवादन करते हुए कहा कि हमारे लिए एक एक कार्यकर्ता भगवान स्वरुप होता है। उन्होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतो एवं स्व.श्रीमती शीला दीक्षित द्वारा दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों के विषय में को लोगों को घर घर जा कर बताएं। डॉ. पी. के. मिश्रा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस का पटका पहना कर किया स्वागत । डाक्टर पी .के .मिश्रा जी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कांग्रेस द्वारा दीदी सम्मान योजना के विषय में लोगों को घर घर जा कर बताएं जिससे पूरे करावलनगर विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके सभी को उनका सम्मान मिल सके /कार्यकर्ताओं ने कहा कि अबकी बार ऐसा मौका आया है करावल नगर विधानसभा को एक शिक्षित कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी डॉ.पी के मिश्रा के रूप में मिला है। लोगों ने करावल नगर में विकास के लिए उनको भारी मतों से जिताने का लिया संकल्प। वही डॉ. पी. के. मिश्रा ने कहा कि मैं जनता के विश्वास पर सौ प्रतिशत खरा उतरूंगा क्षेत्र के विकास के लिए हर समय तैयार रहूंगा/इस अवसर पर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More