जन प्रयास सेवा समिति के प्रबंधक डा. विकास पाल ने महान शिक्षाविद पंडित शम्भू नाथ तिवारी को किया सम्मानित

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जौनपुर-मुंगरा बादशाहपुर के काछीडीह गांव निवासी जौनपुर इलाहाबाद के ठीक बॉर्डर पर बसे अमूल्य रत्न, महान शिक्षाविद गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले, आचार्य विनोभावी और बाल गंगाधर तिलक को अपना आदर्श मानने वाले मुख में अमृतवाणी लिए हुए दूसरों को अपने से बड़ा मानने वाले पंडित शंभूनाथ तिवारी को जन प्रयास सेवा समिति के प्रमुख व समाजसेवी जज सिंह अन्ना सहित जन प्रयास सेवा समिति के प्रबंधक डॉक्टर विकास पाल, डॉक्टर सरस्वती पाल और समस्त सदस्यों ने उनके शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गांव क्षेत्र में लॉ कॉलेज, आईटीआई कॉलेज अनेकों कॉलेज खोलकर शिक्षा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हासिल करने वाले, जिनके आवास पर पद्म विभूषण श्री रामभद्राचार्य जी महाराज भी पधारे। सांसद सीमा द्विवेदी भी कई बार पधारी, जौनपुर प्रयागराज के बड़े-बड़े प्रकांड विद्वान तिवारी जी के घर पधारते हैं । ऐसे महान शख्सियत को डा. विकास पाल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभावती अस्पताल के डा. विकास पाल और डा.सरस्वती पाल ने निशुल्क आजीवन चिकित्सा सुविधा घर पर ही उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि शंभूनाथ तिवारी और उनकी पत्नी को निशुल्क जीवन पर्यंत चिकित्सा व्यवस्था उनके आवास पर ही करूंगा। लोगों ने बताया कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी तिवारी जी के आवास पर मुख्य अतिथि बनी कम्बल वितरण के दौरान ऐलान किया था कि नड़ार प्राथमिक विद्यालय से काछीडीह गांव की तरफ शंभूनाथ तिवारी विधि कॉलेज होते हुए काछीडीह गांव शंभूनाथ तिवारी जी के घर तक 1 किलोमीटर खडन्जा सड़क को पिच रोड करने का वादा किया था। जो कि अभीतक नही बन सका। क्षेत्र के लोगों ने और समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और जिलाधिकारी जौनपुर से मांग किया कि 1 किलोमीटर सड़क को पीडब्ल्यूडी से पिच रोड बनवाने की कृपा करें । इस मौके पर जन प्रयास सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत लाल जैसवारा, उपाध्यक्ष यज्ञ नारायण गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश गौतम, लोकगीत गायक लालबहादुर पाल सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे।

