भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विवादित नगर पंचायत अध्यक्ष मछली शहर संजय जायसवाल गिरफ्तार

0 279

सगे भाई ने दर्ज कराया था मुकदमा

————————————

करुणाकर द्विवेदी की रिपोर्ट

मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर के नगर पंचायत के चेयरमैन संजय जायसवाल के ऊपर पिछले 11 सितंबर को संयुक्त गृह सचिव के आदेश पर मछली शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा कुटरचित दस्तावेज तैयार करके भाई के वाहनों को अपने नाम करके आरटीओ में घपला करते हुए सभी वाहनों को बेचने का आरोप लगा था इस को जांच करते हुए क्षेत्राधिकारी ने अपनी जांच को आगे भेजा था l जांच रिपोर्ट के बाद संजय जायसवाल को पर मुकदमा दर्ज किया गया था l मुकदमा दर्ज होने के बाद संजय जयसवाल हाई कोर्ट की शरण में गए थे जहां उन्हें कल तक के लिए स्ट प्राप्त था l आज सुनवाई के बाद किसी कारन पर स्टे आगे नहीं बढ़ा तो पुलिस ने उनको जिले की सीमा में मछली शहर तहसील के कुंवरपुर टोल पर जाकर पास से गिरफ्तार कर लिया है । कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार करके उनको कल न्यायालय भेजा जाएगा उनके ऊपर गंभीर धारा मुकदमा था जिसकी वजह से गिरफ्तारी की गई है गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज मछली शहर कस्बा और मछली शहर कोतवाली की टीम लगी रही।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More