हर घर जल हर घर नल की फाइलों में की जा रही खानापूर्ति,गांव के सम्पर्क मार्ग,खड़ंजा ,गड्ढों में हो गए तब्दील, लोगों का आना जाना हुआ दुश्वार ,पानी की घरों में पहुंची नहीं बूंद


गड्ढों में तब्दील गांव का रास्ता बन रहे यमराज के सहयोगी ,प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाएं:__
—————————————————
डा०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट:__
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड के अन्तर्गत ग्राम सभा पांडेयपुर में सरकार द्वारा चलाए गए जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर जल हर घर नल पहुंचाने के लिए ग्राम सभा हसनपुर, ग्राम सभा पांडेयपुर, को मिलाकर पानी टंकी तो बन गई लेकिन पांडेयपुर में कुछ ही लोगों के घरों तक जल और नल पहुंचाने के बाद विभाग वाले जहां खानापूर्ति में लगे है वहीं हसनपुर ग्राम सभा में तो पाइप लाइन का भी कार्य आधे अधूरे में लटका पड़ा है। पानी सप्लाई का तो कार्य शून्य पर ही है।सबसे बड़ी बात तो ये है कि पूरे क्षेत्र में जो मुख्य सप्लाई के लिए गांव में खड़ंजा ,नाली ,सड़क पुलिया तोड़ कर अंडर ग्राउंड पाइप डाली गई है वो सभी गांव के सम्पर्क मार्ग खड़ंजा गड्ढों में तब्दील हो गए हैं जिससे लोगों का आना जाना दूभर हो गया है ग्रामीण अपनी व्यथा कहें तो किससे कहें ग्राम प्रधान से कहते हैं तो ग्राम प्रधान कहते हैं इसके लिए सरकार हम लोगों को कोई बजट ही नहीं दिया है ये सब जल जीवन मिशन कार्यक्रम में शामिल हैं इसको जल जीवन मिशन की तरफ से ही बनना है। जब कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत से ठेकेदार कार्यों में लीपापोती करने में लगे हुए हैं जब कि यह समस्या पूरे मुंगरा बादशाहपुर विकास खण्ड क्षेत्र में बनी हुई है।
