डिजिटल लाइब्रेरी से बच्चों को पढ़ाई में मिलेगी मदद – योगेंद्र प्रताप सिंह

भारतीय सहारा संवाददाता
संतकबीरनगर। नगर पंचायत बखिरा स्थित सिद्धांत डिजिटल लाइब्रेरी का धूमधाम से उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बघौली योगेंद्र प्रताप सिंह “बबलू” ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत फीता काटकर उद्घाटन किऐ। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में डिजिटल शिक्षा छात्र छात्राओं के लिए बेहद जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से घर से पलायन होने वाले विद्यार्थियों के लिए स्थानीय लाइब्रेरी संजीवनी का काम कर रहा है। संस्थान के संचालक आशीष शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए सिद्धांत डिजिटल लाइब्रेरी कृत संकल्पित है। छात्र-छात्राओं के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अध्ययन के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था, AC हाल की व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकों की व्यवस्था, फ्री वाई-फाई, आरामदायक कुर्सी, आरो और वाटर कूलर, न्यूज़पेपर की व्यवस्था लंच हाल की व्यवस्था एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंचराम गौतम जलधारी सिंह दयाशंकर गुप्ता जितेंद्र पाल सिंह ,पत्रकार दैनिक जागरण हरिशंकर साहनी, पत्रकार हिंदुस्तान मुनिदेव पाठक रामविलास प्रजापति सभासद राजेश गुप्ता बाल्मिक पाठक पप्पू पाठक सुधीर पाठक बैजनाथ गुप्ता धर्मेंद्र सिंह उर्फ काका, सुशील चौधरी गुड्डू सिंह बाल रूप कनौजिय आदि लोग मौजूद थेl
