भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

महिला प्रधान ने गांव के विकास को लगाया पंख,नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी जल जमा से मुक्ति

0 42

भारतीय सहारा संवाददाता

संतकबीरनगर। वर्षों से जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए महिला ग्राम प्रधान प्रमिला देवी द्वारा अंडरग्राउंड नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।, जिसको लेकर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीण रामवृक्ष, राम शब्द, मोहम्मद रशिद ने बताया कि हम लोग वर्षों से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं इस राजस्व गांव में लगभग 20 वर्ष पूर्व मंडी समिति द्वारा नाली निर्माण कराया गया था जिससे हम सभी लोगों के घरों का पानी निकलता था, पूर्व प्रधान द्वारा सीसी रोड निर्माण के दौरान नाली को बंद कर दिया गया जिससे यहां पर जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। समस्या से निजात दिलाने के लिए उनके द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया, जिसके कारण वर्षों से हम लोग कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर थे, मजबूरन समस्या को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह से गांव वासियों ने मुलाकात की जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया की जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। पूरे मामले पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की बागडोर संभालने के बाद एक-एक कर विकास कार्यों को ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है, इस मोहल्ले के लोगों की प्रमुख समस्या जल निकासी को लेकर थी जिसके लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर 500 मीटर अंडरग्राउंड नाली निर्माण का कार्य चल रहा है इसके बन जाने से यहां के लोगों को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी वही संक्रामक बीमारियों से भी लोग बच सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश ने बताया कि वर्षों से यहां के लोगोंको कीचड़ में होकर आना जाना पड़ता था क्योंकि जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण सभी घरों का पानी रास्ते पर ही गिरता था अब अंडरग्राउंड नाली निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि राजेश प्रताप सिंह,
ग्रामीण रामवृक्ष, रामशब्द, केशव, कल्लू, मो० रसीद, दुर्गा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश, कोईल, अरमान सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More