शिवसेना उत्तर भारतीय सेना द्वारा छतरी वितरण

भारतीय सहारा संवाददाता
मुंबई। शिवसेना उत्तर भारतीय सेना की ओर से छतरी वितरित की गई। यह कार्यक्रम आगासन रोड स्थित धर्मवीर नगर के शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान बारिश से बचने के लिए लोगों को छतरी वितरित की गईं.दरअसल, शिवसेना उत्तर भारतीय सेना के अध्यक्ष सचिन चौबे ने पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की.इस दौरान दिवा शहर में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क करें। उनके क्षेत्र में क्या समस्याएं हैं उनका समाधान करने के साथ ही लोगों को अपने साथ जोड़े. इस दौरान लोगों को छतरी वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत नेता सचिन चौबे के हाथों छतरी देकर की गई. इस अवसर पर के के शुक्ला, संतोष तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, सुशील पांडेय, अरुण मिश्रा, प्रेम श्रीवास्तव, भुपेन्द्र मिश्रा, अंशु चौबे, राज सिंह (सिंगर), बाबा मिश्रा, राकेश तिवारी, शिव कुमार दुबे, मुकेश पांडेय, सुरेंद्र यादव, कृष्णा गौड, पं.आत्माराम तिवारी, विकास मिश्रा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
