भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

पूरे परिवार के साथ कांग्रेस नेता ने खा लिया जहर, दो बेटों और पत्नी समेत चार की मौत

0 27

राजेश पाठक की रिपोर्ट

बलिया। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में नेता के बड़े बेटे नीरज (28) की सिम्स में उपचार के दौरान सबसे पहले मौत हो गई। अस्पताल में बाकी बचे तीनों लोगों का इलाज चल रहा था और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान सभी के हालात और गंभीर होते चले गए सुबह होने तक तीनों की मौत हो गई।

दरवाजे पर लगा दिया था ताला
शारदा चौक जांजगीर निवासी पंचराम यादव (66), उसकी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55), पुत्र नीरज यादव बंटी (28) और सूरज यादव (25) ने 30 अगस्त को एक साथ जहर सेवन कर लिया। घर के बाहर किसी को पता न चले, इसलिए सामने दरवाजे पर ताला लगा दिए थे और पीछे के दरवाजे से वापस जाकर वहां का दरवाजा भी अंदर से बंद कर दिए थे।

मोबाइल कर दिए थे बंद
सबने अपनी मोबाइल बंद कर दिया था। जानकारी के अनुसार पड़ोस की एक लड़की उसके घर हमेशा आती जाती थी। जब दोपहर 12 बजे वह उनके घर गई और ताला बंद देखा तो पीछे से जाकर आवाज लगाई फिर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला तब वह वापस चली गई।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More