भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जौनपुर के ग्राम सभा समसपुर अध्यक्ष मिठाई लाल विंद के आवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जौनपुर के ग्राम सभा समसपुर अध्यक्ष मिठाई लाल विंद के आवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक प्रयागराज मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे उपस्थित होकर भगवान के चरणों में माथा टेककर आशिर्वाद लिया। इस मौके पर जगदीश तिवारी, सनी शुक्ला ग्राम सभा समसपुर के गौरीशंकर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर पटेल मिठाई लाल बिंद शिव प्रसाद सिंह हीरालाल बिदं अवध नारायण मौर्य ग्राम अध्यक्ष पूरा मधु कमलेश कुमार गौड़ संतोष कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष जौनपुर आदि लोग मौजूद रहे।
