बलिया में लेखपाल और कानूनगो की ‘काली करतूत’ कैमरे में कैद…


प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट
बलिया। सदर तहसील में लेखपाल और कानूनगो द्वारा रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को कुछ लोग जमीन सम्बंधित काम के लिए कानूनगो और लेखपाल से मिलने गए थे, जहां लेखपाल तथा कानूनगो ने 10 हजार रुपए घूस लिया। इसी वक्त किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
