पठन पाठन में बच्चियां सबसे आगे है इसका उदाहरण तोपचाची प्रखंड है : मथुरा प्रसाद महतो

प्रमोद पाशवान की रिपोर्ट
रांची। शिक्षा से ही देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है l शिक्षा नहीं तो कुछ भी नहीं l हमें फक्र है कि झारखंड के तोपचांची प्रखंड की बच्चियां पठन-पाठन में सबसे आगे है l
उक्त बातें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तोपचाची प्रखंड स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही l
उन्होंने कहा कि खेल हो या शिक्षा झारखंड की बच्चियों ने राज्य हीं नहीं बल्कि अपने देश का भी नाम रौशन करने का काम किया है l
उन्होंने कहा की तीरंदाजी हो, क्रिकेट हो या अन्य खेल झारखंड सबसे आगे रहा है l
सरकार से पठन-पाठन के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, राज्य में लाखों लाख मॉडल स्कूल खुले हैं धनबाद में भी कई स्कूल है l
उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है हर घर में शिक्षा की ज्योत जलाना l
सभी छात्र-छात्राएं शिक्षित को यही मेरा लक्ष्य बराबर आप लोगों के बीच में बुलाता रहता है l
