भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

करमैनी बेलौली तटबंध का किया गया स्थलीय निरीक्षण

0 18

भारतीय सहारा संवाददाता

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खण्ड-2 अजय कुमार द्वारा मेंहदावल तहसील में राप्ती नदी के दायें तट पर निर्मित करमैनी बेलौली तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तटबंध पर रेनकट्स भरते हुए पाए गए तथा बरसात के कारण कुछ स्थलों पर रेनकट्स हुए हैं जिसे भरने एवं तटबंध की सतत् निगरानी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में नदी का जल स्तर 79.350 मी0 जो खतरे के विन्दु 79.500 मी0 से 15 सेमी0 नीचे प्रवाहित हो रही है। तटबंध सुरक्षित है एवं तटबंध की सतत् निगरानी की जा रही है।
निरीक्षण के समय सहायक अभियंता एवं समस्त जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More