भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अज्ञात कारणों से घर में लगी आग से गृहस्थी का सामान जल कर हुआ राख

0 11

भारतीय सहारा संवाददाता

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में बुधवार को दोपहर 1:00 बजे सुरेंद पुत्र शिव नारायण के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसमें गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया,
सुरेंद्र ने बताया कि में दोपहर को घर पर ही था कि अचानक बाहर रखे छप्पर में आग लग गई तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया बड़ा हादसा होने से टल गया ।तब तक सुरेंद्र की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। जिसमें चारपाई बिस्तर, कपड़े, गेहूं राशन ,बर्तन, मोबाइल ,पंखा आदि सब जलकर राख हो गया सुरेंद्र की जीविका का साधन मजदूरी है वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था उसके पास जो भी था सब जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग से लेखपाल राज बहादुर ने बताया लगभग चालीस हजार का नुकसान हुआ है मुआयना कर लिया है। जल्दी इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। प्रशासन द्वारा जो भी मदद होगी की जाएगी ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More