भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बोरिया-विस्तर समेटकर भागे धर्म परिवर्तन के लिए कैम्प लगाने वाले

0 12

प्रज्ञा पाण्डेय की रिपोर्ट

बलिया। क्षेत्र के नारायणगढ़ ढाला के पास पासवान बस्ती में सोमवार को ईसाई मिशनरियों के सहयोग से धर्म परिवर्तन के लिए आयोजित कैम्प में भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद कार्यक्रम में जुटे लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर माफी मांगते हुए वापस चले गये।

बताया जा रहा है कि सुखपुरा क्षेत्र के आधा दर्जन महिला-पुरुषों द्वारा नारायणगढ़ ढाला के पास कैम्प लगाकर लोगों को जुटाता गया।इसाई धर्म से सम्बंधित पुस्तकें व कुछ अन्य समान वितरित करने के साथ ही प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आग्रह किया जा रहा था। इसकी जानकारी भाजपा नेता सुधांशु तिवारी, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, दयाशंकर तिवारी, बिमल पटेल आदि को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचे और इसका प्रतिवाद किया।

पहले तो लोग कुतर्क करने लगे, किंतु जब भाजपाईयों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाने की बात की तो उनकी सिटी पीटी गुम हो गई। आयोजकों ने अपना समान समेटा और दुबारा क्षेत्र में दिखाई नहीं देने की बात कहते हुए माफी मांगकर भाग खड़े हुए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More