पिता की डांट से क्षुब्द बेटी ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

रमेश बाजपेई की रिपोर्ट
खीरो रायबरेली। थाना क्षेत्र के पाहो गांव में सोमवार की दोपहर बाद 3 बजे परिजनों की डांट से नाराज 17 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी पुत्री शिवनरेश ने घर के अंदर पंखे के हुक में साड़ी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया । घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने साड़ी काटकर उसे नीचे उतारा । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम हेतु भेज दिया । मृतका कक्षा 8 तक पढ़ाई करने के बाद घर मे रहती थी ।परिजनों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है । पाहो गांव निवासी शिवनरेश की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था । सोमवार को युवक बाहर से गांव आकर मृतका से मिलने उसके घर आ गया ।जहां दोपहर बादमृतका के पिता ने उसे देखकर दोनों को डांट लगायी । इसके बाद वह घर से बाहर चला गया । तथा करीब 5 बजे जब वह घर वापस आया । जहां लक्ष्मी को घर के अंदर पंखे के हुक में साड़ी के सहारे लटका देखकर उसके होश उड़ गए । पिता ने पड़ोसियों के सहयोग से साड़ी काटकर उसे नीचे उतारा । तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मृतका किशोरी की मां स्व0 राम सखी की 12 वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने के कारण किशोरी ही घर के कामकाज के साथ अपने छोटे भाइयो आयुष 7 वर्ष , अनुभव 5 वर्ष , छोटी बहन रागिनी , कल्पना , चांदनी की परवरिश करती थी । लक्ष्मी की मौत के बाद सभी का रोरोकर बुरा हाल है प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है घटना की जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
