भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मेघालय के गारो हिल्स में भारतीय इतिहास संकलन समिति का बैठक संपन्न

0 12

पंकज नाथ की रिपोर्ट

असम। मेघालय राज्य के गारो हिल्स में कल 2 जून रविवार को भारतीय इतिहास संकलन समिति का एक बैठक तूरा, हवाखानास्थित हाजोंग छात्रावास में संपन्न हुआ। विशिष्ट साहित्यकार अर्णब हाजोंग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जगदीश कोच ने अधिकारियों के परिचय कराया तथा उपस्थित सभी ने अपने अपने परिचय प्रदान किये । तत्पश्चात प्रताप नारायण तिवारी ने बैठक की प्रस्तावना रखी। उसके बाद अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव हेमंत धिंग मजुमदार ने इतिहास संकलन समिति की जन्मकथा, कार्य एवं कार्यपद्धति के बारे में विस्तारित जानकारी दिए । चाय पान के बाद प्रश्नोत्तर कार्यक्रम हुई जिसमें उपस्थित कुछ अध्यापक अध्यापिकाओं ने सवाल पूछा, जवाब भी दिया गया। फिर गारो पहाड़ के लिए भारतीय इतिहास संकलन समिति का एक इंटेरिम समिति उपस्थित सभी के सहमति से बनाई गई। अवकाश प्राप्त डीएसआई सुबोध कुमार साहा दस सदस्यों से बने इस अंतरिम समिति का अध्यक्ष होंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय इतिहास संकलन समिति, असम प्रांत के कोषाध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा और प्रांत के सह महिला प्रमुख डॉ जूरी शर्मा , तुरा विभाग प्रचारक सुग्रीव राय , समाजसेवी सुरजीत दास भी उपस्थित थे। नॉर्थ ईस्ट हिल यूनिवर्सिटी के अध्यापक तथा महाविद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाए, शिक्षक, छात्र, व्यापारी आदि वर्गों के लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More