गोली मारकर शिक्षामित्र की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राजेश पाठक की रिपोर्ट
बिजनाैर। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में सो रहे शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। हत्या क्यों और किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नहटौर अंतर्गत सलेमपुर निवासी शिक्षा मित्र रानू गांव के बाहर बने अपने मकान में सो रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे किसी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षामित्र की गोली मार कर हत्या की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल धर्मेन्द्र सोलंकी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सर्वम सिंह ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शिक्षामित्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
