भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगरपालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त का एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर बधाइयों का लगा ताता

0 79

भारतीय सहारा संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा बधाइयों का ताता लगा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता के एक वर्ष के सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कपिल मुनि गुप्ता ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में अनेकों विकास कार्य किया है। ज्ञात हो कि जनपद जौनपुर के विधानसभा मुगरा बादशाहपुर मे नगर पालिका परिषद एक अलग ही रसूख रखता है । तीन जिलों के बार्डर पर स्थित यह नगर पालिका आज महानगर पालिका को भी विकास के मामले मे टक्कर देता नजर आ रहा है। पालिका मे नई- नई मशीने आने लगी जिससे बजबजाते कूड़े तुरंत उठने लगे और सबसे बड़ी उपलब्धि आजादी के बाद से अब तक पहली बार शाम को पूरा नगर उजाले से जगमग दिखने लगा। पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता ने सैकड़ो स्ट्रीट लाइट लगवा दिया। आसपास के नए जुड़े गांवो मे विकास की आँधी आ गई। सैकड़ो स्ट्रीट लाइट लगा कर और गांवो मे इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़के बना कर असम्भव को सम्भव कपिल मुनि गुप्त ने बनाया। पालिका अध्यक्ष के इस एक वर्षो मे विकास की जो गाथा लिखी गई है शायद ही किसी नगर पालिका में लिखी गई होगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More