पूर्वी दिल्ली भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा

दिल्ली की पौने दो करोड़ जनता केजरीवाल की नीतियों से त्रस्त- योगी आदित्यनाथ
—————————————————
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली। मंगलवार को पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदियानाथ की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें लाखो की संख्या में स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा की मैं मुख्यमंत्री के रूप में यू पी की 25 करोड़ जनता को सुशासन, सुविधा और बेहतर वातावरण उपलब्ध करा संभालता हूँ। इसके विपरीत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की 1.75 करोड़ जनता को संभालना तो दूर उलटे भ्रस्टाचार में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। इसलिए में जनता से निवेदन करता हूँ भ्रस्टाचार को नहीं सुशाशन को चुने और अपने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाये।
आज के कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, लोकसभा प्रभारी अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता यासिर जिलानी, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा, महामंत्री नीरज शर्मा, संजीव सिंह व भावना जैन, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, मयूर ज़िला मीडिया संयोजक अतुल सिंह, निगम पार्षद मुनेश डेढा व अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
