पूर्व सांसद भीष्म शंकर “कुशल” तिवारी का मुंबई में स्वागत

आदेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट
मुंबई। उत्तर प्रदेश के खलिलाबाद के पूर्व सांसद एवं 60 – डुमरियागंज लोक सभा सीट से सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी भीष्म शंकर “कुशल” तिवारी का मंगलवार को मुंबई आगमन पर वरिष्ठ पत्रकार एवं मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शुक्ला ने क्षेत्रवासियों के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें इस सीट से भारी बहुमत से विजयी बनाने का भरोसा दिया। आप सभी को ज्ञात है कि भीष्म शंकर “कुशल” तिवारी चिल्लूपार के सर्वाधिक लोकप्रिय विधायक तथा उ.प्र. के पूर्व मंत्री और प्रदेश की राजनीति में अपना जबर्दस्त प्रभाव रखने वाले पूर्वांचल के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे हैं। स्वागत करने वालों में आनंद शुक्ला, मंसूर भाई, निजाम भाई, अब्दुल हक मनिहार, हकीमुद्दीन अंसारी, तौकीर मलिक, अजहरुद्दीन मनिहार और अब्दुल अजीज शामिल थे।
