भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

0 41

भारतीय सहारा संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर के गांव हलऊ का पूरा तरहटी में शोभनाथ पाण्डेय के आवास पर हनुमान जन्मोत्सव पूर्व की भाँति बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जी को हम मंगलकारी के रूप में स्मरण करते हैं उन्होंने सदैव श्रीराम के लिए और मानव जाति के लिए मंगल कार्य किए। हर अमंगल को खुद को झेला, अशुभ को शुभ में बदला जीवन भर उन्होंने लोगों की कामना की, चाहे वह सुग्रीव हो या और कोई रावण को अशुभ की चेतावनी और मंगल का रास्ता भी दिखाने का भी पवन सुत हनुमान जी ने किया था। यही कारण है कि उनको मंगल के दिन स्मरण किया जाता है। इनकी दोहा – पवन तनय संकठ हरण, मंगल मूरति रूप। रामलखन सीता सहित हृदय बसहुं सुर भूप। अर्थात आप सभी संकठ को हरने वाले मंगल के साक्षात स्वरूप है इसी कामना की शुरुआत हम श्री गुरु चरण सरोज से करते हैं शाम चार बजे से श्री सुंदरकांड का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। आर टी आई सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष जौनपुर हिमकर पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेमनाथ पाण्डेय, शोभनाथ पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, हरिनाथ, प्रभुनाथ छविनाथ,विजय उपाध्याय, दिनेश पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, कमलाकर, हिमकर, प्रभाकर, सुधाकर, नीरज पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, लालता प्रसाद, अशोक कुमार, हरिशंकर मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, नीलेश कुमार, कमलाशंकर, नितिन, आशीष पाण्डेय, दीपक, रुदांश , मयंक, अनुराग कृष्णा आदि लोग उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More