भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

घाटकोपर में 26 मार्च से श्रीराम कथा

0 13

आदेश कुमार मिश्रा

मुंबई। घाटकोपर पश्चिम के अमृतनगर स्थित गांव देवी में श्री शिव शंकर मंदिर सेवा मंडल के प्रांगण में कथा वक्ता विद्वान पंडित श्री मदन मोहन मिश्र जी महाराज मानस कोविद काशी धाम वाराणसी के मुखार बिंदु द्वारा पांच दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव 26 मार्च दिन मंगलवार से 30 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक का आयोजन श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया है। कथा समापन के पश्चात 31 मार्च को सार्वजनिक होम हवन होगा और उसी दिन 31 मार्च 2024 दिन रविवार को विक्रोली पार्क साईट स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान पार्क साईट में होली स्नेह सम्मेलन दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है। होली स्नेह सम्मेलन में भोजपुरी के मशहूर गायक विलास नीलकंठ टीम के साथ रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे और दोपहर में ही विरहा का जंगी मुकाबला भी रखा गया है। तथा कुछ माननीय लोगों एवं फिल्मी कलाकारों का समिति द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर आर. शुक्ल, सचिव दिवाकर मिश्र,कार्याध्यक्ष प्रभाकर शुक्ल, दलजीत पाण्डेय, प्रचार, प्रसार मंत्री आदेश कुमार मिश्र ने समस्त आम जनमानस से अपील की है कि प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र लीलाओं के वर्णन का रसपान कर अपने आप को कृतार्थ करने का सौभाग्य प्राप्त करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More