ब्रेकिंग न्यूज, चिकित्साधिकारी डा० ओमप्रकाश द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप
सर्वेश तिवारी की रिपोर्ट
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त चिकित्साधिकारी डा० ओमप्रकाश पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। चिकित्साधिकारी द्वारा होली पर्व पर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट किया गया है। पोस्ट में चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश द्वारा धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लिखा है कि होली पर एक महिला को जलाकर खुश होने का कायरों की हरकत का एक नमूना है। डा. ओमप्रकाश ने लिखा है कि होली हमारे समाज का हर प्रकार का नुकसान होता है और पूरी महिला जाति का पुरुष जाति द्वारा बहुत घटिया स्तर का अपमान है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
