प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा – जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यापारिक कार्यकर्ता बैठक

एस. एस. पाण्डेय की रिपोर्ट
मछलीशहर, जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा मछलीशहर के गंगा पैलेस में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा – जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत व्यापारिक कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी (राजेश मसाला) के मालिक राजेश अग्रहरी जी के साथ कार्यक्रम मे प्रतिभाग कर सम्मानित व्यापारिक कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मछलीशहर के भाजपा सांसद बी पी सरोज ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से लोगों के सन्मुख रखा। सांसद बी.पी. सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हुआ है। इस अवसर फर सांसद बघ.पी. सरोज का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे जिला प्रभारी मछलीशहर के के सिंह , सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू , जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह , जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे, हरिकेश श्रीवास्तव , मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा अखिल प्रताप सिंह, जिलामंत्री कमलेश सिंह , जिलामंत्री वाराणसी फौजदार शर्मा एवं अन्य सम्मानित व्यापारिक कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे ।







