थाना लोनी बॉर्डर में पुलिस की नाक के नीचे अवैध रूप से चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र

गाजियाबाद ब्यूरो चीफ संदीप गुप्ता
गाजियाबाद। नशा मुक्ति केंद्र से 52 मरीज हुए फरार । सूचना पर नशा मुक्ति केंद्र में पहुंची पुलिस। नशा मुक्ति केंद्र का नहीं मिला कोई रजिस्ट्रेशन।पुलिस ने केंद्र के संचालक को किया गिरफ्तार।
वही लोनी एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर के गुलाब वाटिका चौकी क्षेत्र में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन एक व्यक्ति द्वारा दिनांक 02.06.23 को आत्महत्या कर ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लोनी बॉर्डर पर प्राप्त एक तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, उक्त अभियोग में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को कल दिनांक 05.06.23 को गिरफ्तार किया गया था | नशा मुक्ति केंद्र के अन्य केयर टेकर फरार हो गए,उसी दौरान नशा मुक्ति केंद्र में ईलाज करा रहे कुल 67 लोगों में से बहुत सारे लोग नशा मुक्ति केंद्र से निकल कर भाग गए, जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संभावित जगहों पर तलाश की गयी तथा परिजनों से सम्पर्क कर सूचित किया गया, नशा मुक्ति केंद्र में शेष बचे लोगों को भी उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
