चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य ने फीता काटकर किया कोचिंग का शुभारंभ-


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य ने फीता काटकर ज्ञानोदय साइंस क्लासेज कोचिंग का किया शुभारंभ। मुंगरा बादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित भगत सिंह वार्ड में ज्ञानोदय साइंस क्लासेज कोचिंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मुंगरा बादशाहपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य द्वारा फीता काटकर किया गया , तत्पश्चात मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर विधि विधान के साथ पूजन भी किया गया , इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि ने कोचिंग के डायरेक्टर श्री भगवान सिंह कुशवाहा को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य बनाने के लिए एक व्यवस्था दिया है, ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहे और नगर के विकास की कड़ी में चार चांद लगाते रहे। साथ ही नगर विकास करने के क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नगर क्षेत्र के जर्जर तारों का बदलने का कार्य अगले महीने से शुरू हो जाएगा, और बारिश में जलजमाव लगने वाले क्षेत्रों में भी कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके क्रम में प्रतापगढ़ रोड पर कार्य जारी है! उक्त संस्थान के डायरेक्टर श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्थान का उद्देश्य कम से कम फीस में बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करना है, और बताया कि संस्थान द्वारा यूपी और सीबीएसई बोर्ड पैटर्न से तैयारी कराई जाएगी, जिसमें कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों का समय शाम 3:00 से 6:00 तक, और कक्षा 9 से लेकर 12 तक के बच्चों को सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी! इस मौके पर राजीव विश्वकर्मा, लाखी कुशवाहा, विमल कुमार यादव, सत्यदेव सिंह उर्फ सोमू , लक्ष्मी शंकर पटेल ,सभासद सोयफ हाशमी, सभासद राकेश गुप्त, सभासद सूर्यलाल जायसवाल, शीतला प्रसाद शर्मा ,संदीप दुबे, लाल चंद्र यादव, लाल जी पांडेय, रमेश पटेल, रमेश मिश्रा ,श्रीश केसरी ,बेचन सिंह कुशवाहा, इंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।
