निःशुल्क चिकित्सा के लिए आरू स्वास्थ्य क्लिनिक का उद्घाटन

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। शुक्रवार 19 मई 2023 को, आरजे कॉर्प (वरुण बेवरेजेज लिमिटेड की मूल कंपनी) की सीएसआर शाखा, आरजे फाउंडेशन ने मुंगरा बादशाहपुर, जिला- जौनपुर, उत्तर प्रदेश में आरू हेल्थ क्लिनिक का लोकार्पण किया ताकि क्षेत्र में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें, विशेष रूप से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लिए। क्लिनिक में एक योग्य एमबीबीएस डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ नियुक्त है और बिना किसी भेदभाव के सभी को मुफ्त चिकित्सा परामर्श और मुफ्त दवाओं के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। सतहरिया में यह AARU क्लिनिक RJ फाउंडेशन का 10वां स्वास्थ्य क्लिनिक है और 9 क्लिनिक पहले से ही भारत के विभिन्न भागों में कार्यरत हैं जिनमें 4 U.P के कोसी कलां, संडीला, कानपुर देहात और नोएडा में, 2 राजस्थान में और एक-एक M.P, पंजाब और असम में है।
इस सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा, आरजे फाउंडेशन समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए “डीपीएस शिक्षा केंद्र” भी चला रहा है जिससे अब तक 18000 से अधिक बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। फाउंडेशन “प्रवाह” नाम से कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाता है, जो युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं के लिए बाजार से जुड़े रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रदान करता है, जिसने अब तक 16000 से अधिक युवाओं को रोजगार और सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक रूप से
लाभानवित किया है।
ग्रेटर नोएडा में आरू क्लिनिक का उद्घाटन श्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी जी), औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, वरुण बेवरेजेज लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया था। । श्री नंदी जी ने क्लिनिक के स्वरूप को काफी सराहा और कहा ये क्लिनिक क्षेत्र में लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान प्रदान करने में सहयोग करेगा। । इस मौके पर श्री कमलेश जैन, कार्यकारी निदेशक एवं सीओओ (अंतरराष्ट्रीय) – वीबीएल ने कहा के आरजे फाउंडेशन का लक्ष्य देश भर में 50 से अधिक ऐसे मुफ्त स्वास्थ्य क्लीनिक खोलना है, जहां वरुण बेवरेजेज (वीबीएल) के कारखाने हैं।
यह स्वास्थ्य क्लिनिक प्रतिदिन सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा और ग्रामीणों, प्रवासी मजदूरों और सभी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। यह स्वास्थ्य क्लिनिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ भारत के सरकारी मिशन का भी सहयोग करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से
अनुज कुमार झा (आईएएस)- जिलाधिकारी, जौनपुर
भोलानाथ सरोज- सांसद ,मछलीशहर,
सीमा द्विवेदी- सांसद राज्यसभा,
कमलेश जैन, कार्यकारी निदेशक एवं सीओओ (अंतरराष्ट्रीय) – वीबीएल,
रमेश प्रताप सिंह, प्लांट हेड- वीबीएल, सतहरिया,
उर्फी हैदर काज़मी- जीएम एचआर- वीबीएल,
अरुण सतपथी, प्लांट एचआर हेड- वीबीएल,
मुमताज मसूद- डीजीएम सीएसआर- वीबीएल,
पूर्व सांसद धनंजय सिंह,
मंत्री नंद गोपाल नंदी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा, राजन सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



