भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मीरजापुर पुलिस तत्पर्ता पूर्वक त्वरित निर्णय के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध सक्रिय है

0 15

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मिर्जापुर। मीरजापुर पुलिस तत्पर्ता पूर्वक त्वरित निर्णय के आधार पर अपराधियों के विरुद्ध सक्रिय है और योगी सरकार में दोषी को सजा पीड़ित को न्याय चरितार्थ हो रहा है सराहनीय कार्यों द्वारा जैसे –

दिनांकः20.05.2023
1-थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी गिरफ्तार —
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः20.05.2023 को उ0नि0 हरेराम चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी मनोज पुत्र मुन्नीलाल निवासी महुवारीकला थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
2-थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार —
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः14.05.2023 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-94/2023 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध में विशेष रूप से गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी एवं सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के अनुक्रम में आज दिनांकः20.05.2023 को उ0नि0 विजय कुमार सरोज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से मु0अ0सं0-94/2023 धारा 363,366,376,506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रविन्द्र प्रताप उर्फ सोनू बिन्द पुत्र रामधनी बिन्द निवासी हिनौती थाना पड़री जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3-थाना लालगंज पुलिस द्वारा षड़यंत्र के तहत नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार —
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः28.04.2023 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-114/2023 धारा 363, 366,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध में विशेष रूप से गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी एवं सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के अनुक्रम में आज दिनांकः20.05.2023 को उ0नि0 श्रीराम सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्र से मु0अ0सं0-114/2023 धारा 363,366,376,120बी भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी डीहाबाजार अतरैला थाना करछना जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
4-थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों अभियुक्त गिरफ्तार —
थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.05.2022 को थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद 02 अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को शौच करने जाते समय पकड़ कर सामूहिक दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-57/2023 धारा 376डी,506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा नाबालिग के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः20.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना जिगना-अरविन्द कुमार पाण्डेय मय पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दोनों अभियुक्तों 1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल, 2.जयहिन्द पुत्र धर्मराज निवासीगण असवा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
5- थाना जिगना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद —
थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः20.03.2023 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादिनी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-29/2023 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध में विशेष रूप से गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी एवं सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के अनुक्रम में दिनांकः19.05.2023 को उ0नि0 राजेन्द्र राम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को बरामद करते हुए नामजद वांछित अभियुक्त सूरज गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी बहुती मय चक चौरी थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
6-थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार —
थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः27.03.2023 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी(वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-37/2023 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध में विशेष रूप से गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी एवं सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के अनुक्रम में आज दिनांकः20.05.2023 को उ0नि0 सुभाषचन्द्र बौद्ध मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त देवा बियार पुत्र भुट्टू बियार निवासी बसन्तपुर कांदी थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । अपहृता को पूर्व में बरामद किया जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

7-जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 35 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थानाको0शहर-01,थाना,विन्ध्याचल-03,थाना,को0देहात-04,थाना चील्ह-03,थाना पड़री-01,थाना लालगंज-09,थाना हलिया-03,थाना जिगना-03,थाना ड्रमण्डगंज-02,थाना चुनार-02,थाना जमालपुर-01,थाना अहरौरा-01,थाना मड़िहान-02।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More