भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अभी भी नही खुली नगर पालिका की कुम्भकर्णी निद्रा, टूटी-फूटी सड़कों गलियों के कारण जन जीवन दूभर

0 29

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट –

मिर्जापुर। जनपद मिर्जापुर में सभी टूटी-फूटी सड़कों गलियों के कारण जन जीवन दूभर हो रहा है अमृतजल योजना के नाम पर जनपद की सभी गलियों मार्गो को विशेष रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। डॉ0 हौसिला कुमार द्विवेदी जो की गणेश पुरम कॉलोनी कजरावा पोखरा महुवरिया वार्ड नंबर 2 के निवासी हैं उनका कहना है कि इनके सामने अपने गली में नगर पालिका की उदासीनता के बारे में बताते हुए कह रहे हैं कि 10 वर्ष हो गया है जब से उनके घर के सामने की नाली बनी है तब से आज तक न तो नाली का कभी सफाई किया गया है और ना ही जगह-जगह पर टूटी फूटी नाली का मरम्मत कराया गया है जगह-जगह से नाली टूट कर नाली का गन्दा पानी गली के रास्तों पर बह रहा है और जहां तहां रुका हुआ है जल सड़ रहा है मच्छर आदि गंदगी का अनवरत विकास हो रहा है यह पूरे जनपद की भी समस्या है।केवल नगर के मुख्य सड़कों का ही विशेष देखभाल किया जा रहा है और वह भी मानक के अनुरूप सुचारु रुप से नहीं हो रहा है। सभी नागरिक सड़कों और गलियों की स्थिति से भली भाँति परिचित हैं गली आदि के भी समस्त मरम्मत साफ-सफाई कार्य आदि का पूर्ण दायित्व नगर पालिका परिषद का है। हौसिला जी बताते हैं कि आज तक साफ-सफाई गली का कभी नहीं हुआ है जिस कारण हम सब मुहल्ले के लोग आए दिन विभिन्न बुखार व श्वास खांसी से पीड़ित रहा करते हैं नाली खुली होने के कारण घातक मच्छरों का अनवरत विकास हो रहा है के कारण ही विगत पीछले दिनों डेंगू का प्रकोप इसी मोहल्ले में सबसे ज्यादा रहा कुछ लोगों की मृत्यु तक हो गई लेकिन प्रशासन कभी जागरूक नहीं रहा साथ ही अब नगरपालिका सीवर लाइन के ठीक बगल सटा वर्तमान में जल निगम के द्वारा चेम्बर निर्माण का आधा अधूरा कार्य कराया जा रहा है जिसके निर्माण में नगर पालिका भी कहीं न कहीं से बाधक हैं क्यों कि नाली पूरी तरह से चोक होकर बह रही है उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं चाहें तो औचक्क या जिसे नियुक्त करें आ करके स्वयं देखें कि जो बताई गई बातें हैं वह सच है या झूठ इस संदर्भ में यो ईओ नगरपालिका अंगद कुमार गुप्ता को अवगत कराया गया उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान करने का हम लोग प्रयास कर रहे हैं। मोहल्ले में रहने वाले अजय पाठक, डॉ0 नीरज पाण्डेय प्रिंसिपल लायंस स्कूल,प्रभाकर मिश्र,भोलानाथ गुप्ता, संतोष माली, प्रकाश द्विवेदी इत्यादि नें नगर पालिका परिषद की उदासीनता को विशेष रूप से बताया कि हम लोग कई बार अपनें सभासद से शिकायत किए किंतु सभासद के कान में कभी जूँ नहीं रेंगा और नहीं कभी नगर पालिका के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के प्रति तत्परता दिखाई गई। आज जल निगम द्वारा मौके पर कार्य कराते समय कर्मचारी/ठेकेदार विपिन कुमार मौर्या ,राजेश पटेल सुपरवाइजर गंगा प्रदूषण कथित तौर पर कोई एम एस कंपनी तथा सभासद आरती श्रीवास्तव पत्नी रत्नेश श्रीवास्तव सभासद नगरपालिका को भी साथ ही बताया किंतु इनका कहना है कि हम अपने तरीके से ही अपना काम करेंगे आपके कहने से हम कोई काम नहीं करेंगे हमको हमारा ठेकेदार जो बता करके गया है उसी तरह हम अपना कार्य करेंगे डॉ0 हौसिला कुमार द्विवेदी का कहना है कि समस्या का समाधान तो हो ही नहीं रहा है केवल कागज पर कार्यों को दर्शाया जा रहा है जबकि समस्या जैसे की तैसी बनी हुई है यही स्थिति आज से अब 10 साल तक पूर्ण हो गई।
हम सब नगर वासी जिलाधिकारी/सम्बंधित अधिकारियों से अपेक्षारत हैं कि कब अमृत जल योजना के अंतर्गत विदीर्ण की गई जनपद की टूटी-फूटी सड़कों को सुव्यवस्थित किया जाता है और साथ ही नगर पालिका के दायित्व/कार्यो द्वारा नालियों का जाम होना साफ सफाई में सक्रिय तत्परता रहती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More