सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव




विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी-
——————————————————-
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को किया मनमुग्ध-
—————————————————-
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार शाम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय द्वारा यह चौथा मेधा संवर्धन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावक भी उपस्थित होकर बच्चों के हुनर और सांस्कृतिक कला जिसमें नृत्य और गायन के साथ अन्य कलाओं का अवलोकन करते हुए भरपूर आनंद लिया, कार्यक्रम मे एस पी जौनपुर अजय पाल शर्मा और जिले के कई अधिकारी उपस्थित हुए! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह उर्फ प्रिंसू पहुंचकर उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्बोधन दिया, उद्बोधन से पहले मुख्य और विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया ,साथ ही राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने विद्यालय के शिक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशिक्षण जैसे योग और आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए जाने की सराहना किया! बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जैसे नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्लास्टिक से होने वाले नुकसान का संदेश देने के लिए कागज से बने ड्रेस पहनकर कर नृत्य किया, वही कक्षा 6 के छात्राओं द्वारा नारी शक्ति का संदेश देते हुए झांसी की रानी पर नाटात्मक नृत्य प्रस्तुत किया, इसी क्रम में हाईस्कूल और इंटर के बच्चों द्वारा देश भक्ति कार्यक्रम के प्रस्तुति से देशभक्ति का जज्बा जागृत होने के साथ-साथ लोगों की आंखों में आंसू आ गए!
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक संख्या में लोग पहुंचे, उपस्थित सभी अभिभावकों और लोगों को सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया, और कहा कि जितनी उम्मीद और जिम्मेदारी पर अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं उससे कहीं अधिक जिम्मेदारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था प्रदान कराने के लिए विद्यालय परिवार प्रतिबद्ध है, तदुपरांत उक्त विद्यालय का छात्र रहे नेशनल अंडर-19 वॉलीबॉल खिलाड़ी को विशिष्ट अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया! उक्त संस्था के डायरेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत- सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू , नगर निकाय मुंगरा बादशाहपुर प्रभारी हौसला प्रसाद पाठक, भाजपा नेत्री डॉ अर्चना शुक्ला, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, विनय सिंह उर्फ पिंटू, राजकुमार उमरवैश्य, थाना प्रभारी शाहगंज सदानंद राय, थाना प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर विवेक तिवारी, मीरगंज S.O बृजेश गुप्ता, तथा विद्यालय स्टाफ में प्रिंसिपल शिवचंद तिवारी, वाइस प्रिंसिपल रमेश मिश्रा, कोच रंजीत कुमार गुप्ता, अभिषेक मिश्रा ,नीरज मिश्रा, मधु शुक्ला, नेहा सिंह, राहुल सिंह, प्रीति जायसवाल, कमलेश मिश्रा, सपना दुबे, साधना, किरन मौर्या, सुभाष मिश्रा, सारिका,सुष्मिता, सुमन, राजीव जायसवाल ,आदि लोग उपस्थित रहे।

