कोई भी जनकल्याणकारी योजना हो सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा जा रहा है बीच के बिचौलियों की दुकान बंद हो गई है- सांसद बी.पी. सरोज




मछलीशहर, जौनपुर। लोकसभा मछलीशहर के अन्तर्गत विधानसभा मछलीशहर के स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज भटेवरा मे आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कग भाजपा सरकार गरीबों को 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उनका इलाज कराने का कार्य कर रही है। सांसद ने कहा कि गरीबों को फ्री में मोदी और योगी सरकार राशन दे रही है। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि कोई भी जनकल्याणकारी योजना हो चाहे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना कोई भी योजना सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा जा रहा है बीच के बिचौलियों की दुकान बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले कि सरकारें मिल बाटकर खा रही थी आज केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सीधा लाभार्थियों के खाते में पैसा भेज रही है।

