भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज’ कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटने ने पाये’ ’सभी बच्चों को शिक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य’

0 14

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। स्कूल चलो अभियान 2023-24 व संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी, विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 श्री बृजेश सिंह (प्रिंसू) व मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम व डायट प्राचार्य डा0 राकेश सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रा0 विद्यालय पुलिस लाइन की बच्चियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।
इसके पूर्व इस अभियान की शुरुआत लोकभवन लखनऊ में 11 बजे मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया जिसका एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा तथा यूटयूब लिंक को मोबाइल के माध्यम से शिक्षको, एआरपी, अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने भी देखा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि बच्चे स्कूल जाये और संचारी रोग से बचें, कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से न छूटने पाये। ये हर माता-पिता व अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में जरुर करायें। यदि आप शिक्षा ग्रहण कराते हैं तो वह आत्मनिर्भर बनाता है और उसका चौमुखी विकास होता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि अपना आत्मविश्वास बढ़ाये और अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आगे मुख्य अतिथि जी ने अभिभावकों से अपील किया कि सरकार ने डीबीटी के माध्यम से जो रुपये 1200 की धनराशि दे रही है उससे बच्चों का ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर आदि ही बच्चों के लिए ही खरीदें, इस धनराशि का कही अन्य जगह उपयोग न करें।
विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों मे कायाकल्प व शिक्षण कार्य में बहुत परिवर्तन और सुधार हुआ है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करते हैं इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परिषदीय विधालयों मे पिछले साल बहुत अच्छा कार्य हुआ, अब इस वर्ष और बेहतर करना है, विशेष रूप से जनप्रतिनिधि, प्रधान से मिलकर नामांकन के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति पर बल दे। बच्चों को साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति जरुर जागरुक करे।
डायट प्राचार्य डा0 राकेश सिंह ने कहा कि पिछले सत्र मे पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर नामांकन में दूसरे नम्बर पर, आपरेशन कायाकल्प में सातवें नम्बर पर व निपुण लक्ष्य में चौथे नम्बर पर रहा, इसके लिए सभी को बधाई आगे बेहतर करने के लिए अच्छी कार्य योजना बनाये। डीबीटी की धनराशि शीघ्र ही अभिभावकों के खाते में आयेगी इसलिए नामांकन के साथ ही आधार कार्ड प्राप्त करते हुए डीबीटी भी करते रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा-01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई है जो एक माह तक चलेगा। सभी बच्चों को शिक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।
इस अवसर पर अतिथियों के हाथो बच्चों को पुस्तक प्रदान किया गया। अन्त में आभार प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने व्यक्त किया।
संचालन अजय मौर्य व प्रशांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, डायट प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह, डा0 आर एन यादव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक मोहम्मद जमा, अरुण मौर्य, सतेन्द्र गुप्ता, शशिधर उपाध्याय, एसआरजी डा अखिलेश सिंह, कमलेश यादव, राजू सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रीति श्रीवास्तव, सरोज सिंह, राकेश यादव, संतोष तिवारी आदि सहित शिक्षक अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More