पूर्व ब्लाक प्रमुख ने वितरित किया बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक

ग्रामसभा बटन हित में बच्चों को किया गया पुस्तकों का निशुल्क वितरण
————————————————–
दीपक शर्मा की रिपोर्ट
मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटनहित के प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री केदारनाथ यादव जी द्वारा विद्यालय के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया ।पूर्व ब्लॉक प्रमुख जी ने विद्यालय के बच्चों को आशीष वचन देते हुए कहा कि आप में से ही देश का कोई प्रधानमंत्री कोई राष्ट्रपति कोई आईएएस कोई आईपीएस पीसीएस हो सकता है। आप ईमानदारी के साथ पढ़ाई करें और हमारे विद्यालय के शिक्षक भी ईमानदार होकर के बच्चों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इस मौके पर विघालय के समस्त स्टाफ और एडवोकेट विशाल यादव उपस्थित थे।

