भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपर सांख्यिकी अधिकारी राष्ट्रीय बचत की भावभीनी विदाई

0 19

भारतीय सहारा

जौनपुर (सू.वि.)। अपर सांख्यिकी अधिकारी राष्ट्रीय बचत श्री अरविंद कुमार सिंह 31 मार्च 2023 को अधिवर्षता की आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में जिला राष्ट्रीय बचत कार्यालय जौनपुर के प्रांगण में एक सम्मान समारोह आयोजित कर श्री सिंह को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर लोगों ने उनके दीर्घायु होने एवं जीवन को व्यस्त रखने का सुझाव दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अपर जिला बचत अधिकारी राधेश्याम दुबे, टैक्स ऑफिसर जिला पंचायत शत्रुघ्न वर्मा, केनरा बैंक मैनेजर विनोद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह, संतोष प्रजापति, संजय कुमार, आवेश सिंह, सत्यम सिंह, सुखराम, महेंद्र कुमार, विकास मिश्रा, मनोज तिवारी, शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त लेखाकार, सूचना विभाग कंचन सिंह ने किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More