भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

0 20

रमेश कुमार बाजपेयी की रिपोर्ट

रायबरेली, महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब महापतगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आसपास के लोगों से पहचान करवाने में जुट गई है आपको बताते चलें कि शुक्रवार को मोहब्बतगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव के रहने वाले जंग बहादुर सिंह उर्फ नंगू सिंह के खेत में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का मृत अवस्था में पड़ा है सूचना मिलते ही आनन-फानन कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस का कहना है कि 3 दिन पूर्व का युवक का शव है जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है वही मामले में महाराजगंज कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें ग्रामीणों द्वारा दी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More