पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी विदाई-

रमेश कुमार बाजपेई की रिपोर्ट
रायबरेली। 31 मार्च 2023 को पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये अधि0/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक रायबरेली तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया, साथ ही पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी ।सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों का विवरण निम्नवत् है*। प्रतिसार निरीक्षक(आर0आई0) अजमेर सिंह रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली ।उप-निरीक्षक संतोष कुमार रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली ।लीडिंग फायरमैन इसरार अहमद फायर सर्विस रायबरेली ।

