भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गंगोत्री नगर में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पार्टी जनों के साथ सुनी पी एम मोदी की मन की बात

0 11

प्रमोद बाबू झा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकास योजनाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर मन की बात कार्यक्रम को यमुनापार के गंगोत्री नगर में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने समाजसेवी युवराज सिंह के निवास पर पहुंचकर पार्टी जनों के साथ मन की बात को सुना इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नैनी क्षेत्र के चुनाव प्रभारी युवराज सिंह ने महापौर का स्वागत किया उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संचालित किया जा रहा है उसी क्रम में इस कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का मैं स्वागत अभिनंदन और वंदन करता हूं इस मौके पर नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा तथा मंत्री विनोद कुमार द्विवेदी नीरज त्रिपाठी धर्मेंद्र कुमार व महेवा वार्ड अध्यक्ष महेश कुमार एवं बी एन त्रिपाठी फूलचंद सिंह ऑडिटर एसएन ओझा प्रदीप जायसवाल बिंदु प्रसाद सिंह एवं शंकरगढ़ क्षेत्र के पूर्व बीडीसी वरिष्ठ समाजसेवी विजय बहादुर सिंह सहित भारी तादाद में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन के दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी आये हुये सभी लोगोच को साधुवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से युवराज सिंह के द्वारा यह आयोजन किया गया यह सराहनीय है नारीबारी छेत्र मे भी लोगो ने मन की बात सुनी वता दे कि यमुनापार मे 1014 बूथो पर भाजपाइयों जनप्रतिनिधियों ने सुनी मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 99वें संस्करण के माध्यम से रविवार को देश को आकाशवाणी के माध्यम से संबोधित किया। यमुनापार के मन की बात के जिला संयोजक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने झझंरा चौबे के बूथ संख्या 294 मे रेडियो पर किसानों और मजदूरों संग मन की बात को सुनकर नई बूथसमिति संग बैठक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑर्गन डोनेशन पर बात की। दो ऐसे परिवारों से बात की, जिनके किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसके अंगदान किए गए। पीएम मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगले महीने होने जा रहे सौराष्ट्र-तमिल संगमम पर बात की। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100वें मन की बात को खास बनाएंगे। जिला संयोजक मन की बात दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा देश अपने प्रधानमंत्री पर अब गर्व कर रहा है। नित नए आयाम से विना राजनीति के बात किए लोगों को प्रेरणा देकर देश को नई दिशा देना सामान्य बात नही है। किसानों मजदूरों ने भी मन की बात को सुनकर कहा अबहिन तक हम सब का केवल बोट डालई का पूछत रहे।मगर मोदीजी हम सब का राशन-मकान-सिलेंडर-रूपया-पैसा-दवा सब देत है। बार-बार मोदिन बनिही प्रधानमंत्री। नारीबारी बूथ पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला,सुरवल चंदेल में शक्ति केन्द्र संयोजक गिरीश कुमार चतुर्वेदी, सतपुरा मे प्रदीप कुमार मिश्र, झंझरा पांडेय मे पृथ्वीराज साहू आदि ने मन की बात सुना।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More